Munisha Khatwani Evicted: अनिल कपूर के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कल वीकेंड का वार से घर में काफी ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिली और घरवालों के बीच कई बड़े झगड़े हुए। वीकेंड का वार में एलिमिनेशन के साथ-साथ कई कंटेस्टेंट अनिल कपूर के गुस्से का शिकार हुए। इसी बीच खबर आ रही है की इस बार एक और एलमिनेशन हुआ है जिसके चलते जनता और बॉलीवुड सेलेब्स की प्यारा एक कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस कंटेस्टेंट का नाम।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से बेघर होने के लिए इस बार 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे जिसमें अरमान मलिक, विशाल पांडे, साई केतन राव, दीपक चौरसिया, मुनीशा खटवानी, रणवीर शौरी, सना सुल्तान और सना मकबुल का नाम शामिल था। उनमें से, मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani) को दर्शकों के वोटों और घर के सदस्यों के वोटस के आधार पर बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर कर दिया गया है। इस बार सबसे नीचे दीपक चौरसिया के साथ मुनिशा रानी को कम वोटस मिले थे। मुनिशा के फैंस के लिए यह एक दुखद खबर है की वो घर से तीसरे हफ्ते में ही बाहर ही गईं।
इसी के साथ वोटस सबसे ज्यादा सई केतन राव, विशाल पांडे और सना सुल्तान के खाते में आए। इससे पहले मीड वीक एलिमनेशन से पोलमी दस और पिछले हफ्ते नीरज गोयत और पायल मलिक घर से बेघर हुए थे। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है जिसके लिए मेकर्स ने कई स्टार्स को ऑफर भेजे हैं।
