वेब सीरीज

BB OTT 3: लवकेश कटारिया पर तंज कस Munawar Faruqui ने लिया एल्विश को आड़े हाथ, कृतिका-विशाल के लिए कह डाली ये बात

Munawar Faruqui on Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं अब घर में हुए कांड पर मुनव्वर फारुकी ने तंज कसा है और एल्विश यादव के आड़े हाथ लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Image

Munawar Faruqui on Bigg Boss OTT 3

Munawar Faruqui on Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में एक से बढ़कर एक हंगामा देखने को मिल रहा है। घर में इस हफ्ते विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच हुई हाथापाई, वहीं दूसरी तरफ लवकेश कटारिया को सजा मिलना इन सब कलेश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ऐसे में स्टैन्डअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने घर में हो रहे मामलों पर कमेंट किया है साथ ही साथ एल्विश यादव को बिना नाम लिए तंज कसा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए मुनव्वर के शो से जुड़े मजेदार कमेंट।

बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने कल सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से जुड़े कंटेस्टेंट को लेकर पोस्ट किए। पहले उन्होंने कृतिका मलिक और विशाल पांडे को लेकर कहा कि मैं बस उम्मीद करता हूं कि बिग बॉस सुबह होते ही "भाभी तुम खुशियों का खजाना" गाना न बजाएं। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि विशाल की टीम को 1 सेकंड की रील पोस्ट करनी चाहिए। मुझे भी मार पड़ेगी..."। यह सब पढ़ लोगों ने भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट के खूब मजे लिए और मजाक बनाया।

घर में इस हफ्ते लवकेश कटारिया को घर से बेघर होने से बचाने के लिए सना मकबुल, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी ने चक्की पीसी थी। ऐसे में मुनव्वर ने चारों का मजाक बनाते हुए कहा कि कटारिया के दोस्तों के नसीब में चक्की पीसना ही लिखा है क्या? वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के विनर को लगता है की कटारिया शो जीत सकते हैं, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि बेट लगाई, यह सीजन कटारिया ही जीतेगा लेकिन बेट कौन से एप पर लगानी है ये नहीं पता।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article