Bigg Boss OTT 3: मैक्सटर्न ने उड़ाया Shivani Kumari का माजक, कहा "गवार लड़की है एकदम...."

Maxtern calls Shivani Kumari gawaar: सोशल मीडिया सनसनी शिवानी कुमारी भी बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रतियोगियों में से एक हैं। मंच पर आने के बाद जैसे ही उन्होंने अपने बारे में बताया तो बाहर की जनता ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच मैक्सटर्न ने भी शिवानी को गवार बताया।

Maxtern calls Shivani Kumari gawaar: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है। कल शाम को प्रीमियर हुआ और प्रतियोगियों का खुलासा किया गया। अनिल कपूर इस सीजन के होस्ट के तौर पर मंच पर आए गए हैं। यूट्यूबर लव कटारिया, अभिनेता रणवीर शौरी, पत्रकार दीपक चौरसिया, अभिनेत्री मुनीषा खटवानी, इन्फ्लुएंसर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियाँ, इमली अभिनेता साई केतन राव और कई अन्य शो के प्रतियोगी हैं। सोशल मीडिया सनसनी शिवानी कुमारी भी बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रतियोगियों में से एक हैं। जैसे ही वह मंच पर आईं, उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए रो पड़ीं। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच मैक्सटर्न ने भी शिवानी को गवार बताया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Maxtern calls Shivani Kumari gawaar

कल बिग बॉस के घर में शिवानी कुमारी ने भी एंट्री मारी है। बता दें कि शिवानी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के छोटे से गाँव की रहने वाली है। वह सोशल मीडिया पर अपनी दिनचर्या का वीडियो दिखाती है। शिवानी के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं और यूट्यूब पर 2 मिलयन से ज्यादा फालोअर हैं। जहां कुछ लोग इनको बहुत पसंद करते हैं वही कुछ ऐसे भी नाम हैं जो शिवानी को गवार बताते हैं। इस बीच मैक्सटर्न ने शिवानी कुमारी के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए अपने एक्स अकाउंट का सहारा लिया।

End of Feed