Maxtern calls Shivani Kumari gawaar: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है। कल शाम को प्रीमियर हुआ और प्रतियोगियों का खुलासा किया गया। अनिल कपूर इस सीजन के होस्ट के तौर पर मंच पर आए गए हैं। यूट्यूबर लव कटारिया, अभिनेता रणवीर शौरी, पत्रकार दीपक चौरसिया, अभिनेत्री मुनीषा खटवानी, इन्फ्लुएंसर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियाँ, इमली अभिनेता साई केतन राव और कई अन्य शो के प्रतियोगी हैं। सोशल मीडिया सनसनी शिवानी कुमारी भी बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रतियोगियों में से एक हैं। जैसे ही वह मंच पर आईं, उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए रो पड़ीं। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच मैक्सटर्न ने भी शिवानी को गवार बताया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।
कल बिग बॉस के घर में शिवानी कुमारी ने भी एंट्री मारी है। बता दें कि शिवानी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के छोटे से गाँव की रहने वाली है। वह सोशल मीडिया पर अपनी दिनचर्या का वीडियो दिखाती है। शिवानी के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं और यूट्यूब पर 2 मिलयन से ज्यादा फालोअर हैं। जहां कुछ लोग इनको बहुत पसंद करते हैं वही कुछ ऐसे भी नाम हैं जो शिवानी को गवार बताते हैं। इस बीच मैक्सटर्न ने शिवानी कुमारी के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए अपने एक्स अकाउंट का सहारा लिया।
मैक्सटर्न ने शिवानी का मजाक बनाते हुए कहा। शिवानी कुमारी गांव के जीवन का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं, वह छपरी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह एक नंबर की "गवार लड़की है एकदम।"
