वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 के मेकर्स ने Lovekesh Kataria संग खेला खेल, गेम के बीच में करेंगे घर से बेघर

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से जुड़ी एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पे लीक हो गया है। शो में नजर आ रहे लवकेश कटारिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसमें यूट्यूबर घर से जल्द बाहर होने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए सच।

Image

Lovekesh Kataria Nomination Bigg Boss OTT 3

Lovekesh Kataria Nomination Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जा रहा शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और हंगामा देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते की अरमान मलिक ने विशाल पांडे को सरेआम नेशनल टेलीविजन पर थप्पड़ जड़ दिया जिसको लेकर घर के साथ-साथ बाहर की दुनिया मी भी खूब हंगामा हुआ। सिर्फ यही नहीं कई दर्शकों का मानना है की इसकी वजह लव कटारिया थे उन्होंने अरमान को ऐसा करने का आइडिया दिया है। अब ऐसे में खबर आई है की बिग बॉस ओटीटी 3 से लवकेश कटारिया की छुट्टी होने वाली है जानिए कैसे टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में विशाल पांडे को यह कहते हुए सुना की लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) बाहर वाले हैं, ऐसे में अपने राज को कंटेस्टेंट छुपा नहीं पाए। ऐसे में घर के सबसे बड़े रूल का उलंघन करने पर लवकेश कटारिया को सजा सुनाई और घरवालों से यह पूछा की उन्हे घर में रहना चाहिए या नहीं। जिसमें से 4 लोगों ने उन्हे घर में रहने देने पर हाथ उठाया तो वहीं दूसरी तरफ 5 लोग उन्हे घर से बाहर देखना चाहते हैं। जिसके चलते बिग बॉस ने सना मकबूल, विशाल पांडे, दीपक चौरसिया और शिवानी को एक चक्की चलाने का टास्क दिया।

यह टास्क जीत जाने पर लवकेश को एक और मौका मिलता है और बाहर निकालने का फैसला बाहरवालों पर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की क्या लवकेश कटारिया घर से बेघर होंगे या नहीं। बात दें चौथे हफ्ते में अरमान मलिक, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, दीपिक चौरसिया और लवकेश कटारिया नॉमिनेटेड हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article