Bigg Boss OTT 3 Breaking: बिग बॉस ओटीटी अपने सीजन 3 के साथ सभी का मनोरंजन करने का कोई भी चांस मिस नहीं कर रहा है। घर में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं, हर दिन कोई नया बवाल शो में शुरू हो जाता है। इसी के साथ घर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन जनता के साथ-साथ कंटेस्टेंट के फैंस को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 के महत्वपूर्ण फैसलों पर अब जनता का हक नहीं बल्कि घरवालों का हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।
बिग बॉस के एक फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने यह दावा किया है कि बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Season 3) ने घोषणा की कि वोटिंग लाइन बंद कर दी गई हैं। बिग बॉस कहते हैं, "नॉमिनेशन से लेकर एलिमिनेशन तक, सब कुछ घर के सदस्य तय करेंगे। अब फैन आर्मी का कोई सपोर्ट नहीं है।"अब ऐसे में कंटेस्टेंट को बाहर निकालने का अधिकार जनता वापस ले लिया गया है। अब अंदर के घरवाले गुटबाजी के ज़रिए उन लोगों को बाहर निकालेंगे जिन्हें वे पसंद नहीं करते। ऐसे में यह जान कंटेस्टेंट के फैंस और दर्शकों मेकर्स का यह फैसला पसंद नहीं आया है।
फैंस ने मेकर्स के इस फैसले की सोशल मीडिया पर आलोचना की है और शो को बॉयकॉट करने की मांग उठाई है। इस हफ्ते घर से एलमिनेट होने के लिए विशाल पांडे, सना सुल्तान, सना मकबुल, दीपक चौरसिया, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक और अदनान शेख नॉमिनेटेड हैं।
