Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्सी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी ने अपने दो सीजन के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब एक बार फिर मेकर्स सीजन 3 के साथ लोगों को एंटेरटेंटमेंट का डबल डोज देने आ रहे हैं। मेकर्स शो के तीसरे सीजन के लिए कई कलाकारों के दरवाजे खटखटा रहे हैं, ताकि घर में मसाला दिखे। अब खबर आई है कि टीवी इंडस्ट्री के दो मोस्ट पॉप्पुलर एक्टर के पास मेकर्स के ऑफर पहुंचे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए एक्ट्रेस के नाम।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स ने इस बार हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शहजादा धामी (Shehzada Dhami) को शो में आने के लिए ऑफर भेजा है। यह दोनों ही कलाकार ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ चुके हैं। कई दिनों से शहजादा धामी अपने और सीरियल के मेकर्स संग हुई कंट्रोवर्सी से चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ हर्षद चोपड़ा की फैन फालोइंग मेकर्स को अपनी और खींच लाई। अभी तक मेकर्स या एक्टर की टीम से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। खबर ये भी आ रही है कि मेकर्स दोनों को मुहमाँगी रकम देने को तैयार हैं।
बात दें इस बार शो को होस्ट सलमान खान नहीं अनिल कपूर करने जा रहे हैं, जो इस महीने के आखरी में टेलिकास्ट हो सकता है। शो का प्रोमो कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिससे साफ है कि इस दफा झक्कास कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करते दिखाई देंगे। अनिल कपूर लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ा रहे हैं।
