वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 का नया एजेंट बने Lovekesh Kataria, अब हर वक्त घरवालों की नाक में करेगा दम

Bigg Boss OTT 3 New Agent: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक बड़ी खबरी सामने आ रही है जो काफी जायद मजेदार है। सना और सई के बाद घर के नए एजेंट की कमान लवकेश कटारिया को मिल गई है जिससे अब घरवालों का वो जीना अब मुहाल कर देंगे।

Image

Bigg Boss OTT 3 Lovkesh Kataria New Agent

Bigg Boss OTT 3 New Agent: बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट अपनी स्टारडम से एक दूजे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। घर में इस बार 16 सितारों ने हिस्सा लिया और सब एलिमिनेशन के बाद सिर्फ 14 रह गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं घर में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस बार बिग बॉस ने घर में एजेंट कर सीक्रेट टास्क शुरू किया है जिसमें वह दूसरे घरवालों की पोलपट्टी खोलता हुआ नजर आएगा यह और कोई नहीं बल्कि लवकेश कटारिया बने है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर दावा किया है की घर में इस बार नया एजेंट लवकेश कटारिया (lovekesh Kataria) बनेंगे। लवकेश कटारिया संग कई घरवालों के झगड़े हो गए हैं। यह ऐसे में एजेंट पर लवकेश को बाकी घरवालों की प्लानिंग प्लाटिंग का पता चल जाएगा जिससे घर में कलेश तो पक्का होगा। इस खबर को सुन लवकेश की आर्मी यानि यूट्यूब परिवार काफी ज्यादा खुश हैं। इससे पहले घर में सना सुल्तान और सई केतन राव को यह मौका मिला था लेकिन दर्शकों का मानना है की यह दोनों कंटेस्टेंट इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए।

इस हफ्ते घर से दो लोग एलिमिनेट हुए पहले मीड वीक इविक्शन में रजत गोयत और वीकेंड का वार में पायल मलिक नॉमिनेट हुईं। दोनों के इस इविक्शन से जनता खुश नहीं है और मेकर्स को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article