वेब सीरीज

BB OTT 3: इविक्शन से पहले मेकर्स ने खेला ये बड़ा दांव, इस कंटेस्टेंट को सुरक्षित कर बढ़ाई दर्शकों को चिंता

Bigg Boss OTT 3 Latest Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में एलिमिनेशन से पहले मेकर्स ने एक ऐसा गेम खेला है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं है। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss OTT 3 Latest Update

Bigg Boss OTT 3 Latest Update: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। सिर्फ यही नहीं घर में डबल इविक्शन चल रहे हैं ऐसे में अब कई कंटेस्टेंट के घर की टिकेट कट चुकी हैं। अब शो के पांचवें हफ्ते में तीन कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी जिसमें लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का नाम शामिल है। अब मेकर्स ने इस इविक्शन होने से पहले घर का गेम बिल्कुल पलट दिया है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के से से खबर आ रही है की इविक्शन से पहले लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे को अपने आप को बचाने के लिए एक मौका दिया। यह मौका एक टास्क है जिसमें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को घरवालों के राज बताने होंगे और इसके बाद उन्हे अपने लिए प्रचार करना होगा। रिपोर्ट्स की माने तो इस टास्क में शिवानी कुमारी को इम्यूनिटी मिली और वह इविक्शन से सुरक्षित हो गई। घरवालों ने शिवानी को घर से बेघर होने के लिए बचा लिया।

अब इस वजह से शो से बेघर होने के लिए विशाल पांडे और लवकेश कटारिया का नाम अब भी शामिल है। अब देखना दिलचस्प होगा की इन दोस्तों में किस किसी एक का टिकेट घर के कट जाएगा। बता तें चले की मेकर्स ने जियो सिनेमा पर गलती से विशाल पांडे के इविक्शन पोस्टर जारी कर दिया था, जिसे बाद में हटा दिया गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article