Bigg Boss OTT 3: एक साथ कटा Lovekesh Kataria और Armaan Malik का पत्ता, फिनाले से पहले टूटा ट्रॉफी उठाने का सपना

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria And Armaan Malik Evicted From Anil Kapoor Show: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में दो ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन इससे पहले ही लवकेश कटारिया और अरमान मलिक का ट्रॉफी उठाने का सपना चूर-चूर हो गया है। दोनों को एक साथ घर से बेघर होना पड़ा।

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria And Armaan Malik Evicted From Anil Kapoor Show: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है, ऐसे में शो का विजेता चुनने में मात्र 2 दिन ही बाकी रह गए हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले से पहले ही दो चर्चित कंटेस्टेंट बेघर कर दिये गए। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि लवकेश कटारिया और अरमान मलिक हैं, जिनका सपना मेकर्स ने फिनाले से दो दिन पहले ही चूर कर दिया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' से कटा अरमान मलिक और लवकेश कटारिया का पत्ता

End of Feed