Bigg Boss OTT 3 Lakshay Chaudhary Ready To make Entry: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन ऐसा कुछ न कुछ जरूर हो रहा है जिसने शो को विवादों में खींच दिया है। चाहे वह अरमान मलिक द्वारा विशाल पांडे को थप्पड़ मारना हो या फिर शिवानी कुमारी की बीमारी। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अभी तक 4 कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं, जिसमें पायल मलिक से लेकर मुनीषा खटवानी तक शामिल हैं। दूसरी ओर लोग अरमान मलिक के एविक्शन की भी मांग कर रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की खबर सामने आ रही है। शो के लिए एक यू-ट्यूबर का नाम भी सामने आया है जो अनिल कपूर के शो में कदम रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: नॉमिनेशन की गाज गिरते ही बेहोश हुईं Shivani Kumari, वड़ा पाव गर्ल बनी वजह
'बिग बॉस तक' के मुताबिक, यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी (Lakshay Chaudhary) जल्द ही'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कदम रख सकते हैं। वह शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे। लक्ष्य की एंट्री की बात से उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने शो के लिए उनके नाम का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है। बता दें कि लक्ष्य चौधरी से पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बृष्टि समद्दार का भी नाम वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया था।
कौन हैं लक्ष्य चौधरी?
बता दें कि लक्ष्य चौधरी (Lakshay Chaudhary) एक मशहूर यू-ट्यूबर हैं जो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वह तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अपने दादा के अंतिम संस्कार की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। लक्ष्य के इस वीडियो को लेकर काफी विवाद हो गया था, हालांकि इस घटना ने उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ा दी थी। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के पिछले सीजन में लक्ष्य ने एल्विश यादव को खूब सपोर्ट किया था।
