Kushal Tandon Angry on BB OTT 3: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी जायद सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं इस बार घर में एक से बढ़कर स्टार्स ने हिस्सा लिया है जिसके चलते दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज मिल रहा है। शो में इसी हफ्ते मीड वीक इविक्शन हुआ था जिसमें में नीरज गोयत को घर को अलविदा कहना पड़ा मात्र 5 दिन के सफर बिताने के बाद। यह देख लोगों के साथ टीवी एक्टर कुशल टंडन को भी झटका लगा। अब इसी के चलते एक्टर ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स पर राजनीति करने के आरोप लगाया है।
कुशल टंडन (Kushal Tandon) बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स पर नीरज गोयत (Neeraj Goyat) के एलिमिनेशन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि इस सीजन में सिर्फ़ एक या दो लोग ही जीतने लायक हैं, रणवीर शौरी और दूसरे हैं नीरज गोयत। वह वाकई एक अच्छे इंसान लगते हैं, लेकिन बिग बॉस की राजनीति में घटिया कंटेंट को प्राथमिकता दी जाती है। नीरज भाई, आपने दिल जीत लिया।" ऐसे में एक्टर की इस बात का फैंस एक साथ-साथ दर्शक भी समर्थन दे रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 से निकलने के बाद नीरज गोयत ने मेकेर सको लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए और अपने एलिमिनेशन को लेकर भी नाराजगी जताई। बात दें की इस हफ्ते से शो से नॉमिनेट होने के लिए पायल मलिक, अरमान मलिक, सई केतन राव, दीपक चौरसिया, सना सुल्तान लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी का नाम शामिल है।
