Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Sits With Vishal Pandey After Slap Incident: अनिल कपूर का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में विशाल पांडे, अरमान मलिक और कृतिका मलिक के मामले ने बवाल मचा दिया था। विशाल पांडे ने कृतिका मलिक के लिए कहा था कि मुझे भाभी अच्छी लगती हैं। वहीं अरमान मलिक ने इस बात पर विशाल पांडे (Vishal Pandey) को तमाचा जड़ा था, जिसके बाद से ही लोग अरमान मलिक के एविक्शन की मांग कर रहे हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लेटेस्ट एपिसोड में कृतिका मलिक, विशाल पांडे ेक साथ बैठी नजर आईं। इससे अरमान मलिक का तापमान सातवें आसमान पर चढ़ गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के मेकर्स ने Lovekesh Kataria संग खेला खेल, गेम के बीच में करेंगे घर से बेघर
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में देखने को मिला कि नॉमिनेशन टास्क में सबको लिविंग एरिया में बुलाया गया था। वहीं कृतिका मलिक (Kritika Malik) देर से आईं और उन्हें विशाल के पास जगह खाली दिखी। ऐसे में वह वहां जाकर बैठ गईं। कृतिका मलिक की इस बात से अरमान मलिक का पारा चढ़ गया और उन्होंने कृतिका को डांटते हुए कहा, "इधर आजा अब, अभी भी आंखें नहीं खुली क्या।" वहीं उनके जवाब में कृतिका मलिक ने कहा, "आंखें खुल गई हैं अब।" लेकिन अरमान मलिक उनकी इस बात पर नाराज होते हुए बोले, "मुझे अभी भी लगता है आंखों पर पट्टी पड़ी हुई है। तेरे लिये ना एक चश्मा बनवाना पड़ेगा कई लेंसेस का।"
ोेुलो
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अरमान मलिक और कृतिका मलिक (Kritika Malik) की तू-तू, मैं-मैं यहीं पर खत्म नहीं हुई। कृतिका मलिक ने अपने पति से कहा, "वो जगह थी तो मैं शिवानी के पास जाकर बैठ गई।" इसपर अरमान मलिक ने फटकार लगाई, "तू हमेशा कहती है कि कोई दिख गया तो मैंने ये कर दिया। मुझे पता नहीं था तो मैंने ये कर लिया। मुझे ऐसा लगता है कि मैं साथ ही नहीं आया।"
