Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही क्या Armaan Malik देंगे कृतिका को तलाक, दूसरी पत्नी को सता रहा है डर

Bigg Boss OTT 3 News: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अरमान मलिक और कृतिका की जिंदगी में मानो भूचाल सा आ गया है। अब कृतिका को घर में रहकर एक डर सताने लगा है जिसपर अरमान भी उनसे इस बारे में बात करते हैं।

Bigg Boss OTT 3 News: अनिल कपूर का शो रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब तक का सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सिअल शो रहा है। घर में आए कंटेस्टेंट अरमान मलिक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी जिसका कारण है उनकी दो पत्नियाँ। दर्शकों समेत कई टीवी सेलेब्स ने अरमान और उनकी दोनों पत्नियाँ पायल-कृतिका को काफी ज्यादा ट्रोल किया। घर में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी जिसमें सभी मीडियावालों ने कृतिका और अरमान को काफी सुनाया जिससे अब कंटेस्टेंट की दूसरी पत्नी को एक डर सताने लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है वजह।

Bigg Boss OTT 3 News

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT Season 3) के एक क्लिप में दिखाया गया की अरमान मलिक (Armaan Malik) कृतिका से कहते हैं कि यार हमारा रिश्ता इतना कच्चा है की मैं तुझे छोड़ दूंगा और यह बात तूने दिमाग में रखी है है। ऐसे में कृतिका कहती हैं की कल जो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ वह उससे काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। फिर एक बार अरमान अपनी दूसरी पत्नी को दिलासा देते हुए पूछते हैं कि क्या तूने कुछ गलत किया नहीं ना तो भूल जा उसे जो हुआ। हम अपने परिवार के लिए यह सब कर रहे हैं तू भरोसा रख मुझपर।

End of Feed