Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे के कारण Kritika Malik ने चेंज किया ड्रेसिंग सेंस, छोटे और डीप नेक कपड़ों से बनाई दूरी

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में कुछ दिन पहले ही अरमान मलिक ने पत्नी कृतिका के लिए भद्दे कमेन्ट करने पर विशाल को थप्पड़ मारा था। ऐसे अब कृतिका मलिक ने शो के दौरान यह खुलासा किया की उन्होंने थप्पड़ कांड के बाद अपने छोटे और डीप नेक कपड़ों से दूरी बना ली है।

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों कड़ी कुछ नया और मसालेदार देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते घर में अरमान मलिक ने विशाल पांडे पर हाथ उठाते हुए सरेआम थप्पड़ मार दिया। सिर्फ यही नहीं दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसे देख घर के साथ-साथ बाहर की दुनिया में खूब हंगामा हुआ था। अब इस कांड के बाद कृतिका मलिक ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया की कैसे इन सब चीजें होने के बाद वह छोटे और डीप नेक कपड़ों को नहीं पहनेंगी। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3: Kritika Malik changed Dressing Sense Because of Vishal Pandey

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के लाइव स्ट्रीम एपिसोड में कृतिका मलिक (Kritika Malik) चंद्रिका दीक्षित से विशाल और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड पर बात करती हुईं नजर आई। ऐसे में कृतिका कहती है कि आज सना आई थी और कहने लगी की वो ब्लेजर कहाँ और वहीं मैंने दीपक जी को बोला था आज हम कपड़ों की मैचिंग करेंगे। लेकिन फिर मैंने नहीं पहना और सना को झूठ बोलकर कह दिया की वो मुझे लूज है। असल मे मुझे फिट है लेकिन उसका गला बहुत डीप है इस घर में वह वैसे कपड़े नहीं पहनूँगी।

End of Feed