Bigg Boss OTT 3 को होस्ट नहीं करेंगे Salman Khan, बॉलीवुड के इन 3 बड़े चेहरों का मेकर्स ने खटखटाया दरवाजा!

Salman Khan Will Not Host Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सलमान खान इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। साथ ही ऐसे में मेकर्स ने बॉलीवुड के इन 3 बड़े चेहरों को ऑफर भेजा।

Salman Khan Will Not Host Bigg Boss OTT 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म का मोस्ट कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस ओटीटी जल्द ही अपने नए सीजन 3 के साथ वापसी करने जा रहा है। ऐसे में शो से जुड़ी एक से बड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती है। कई समय पहले खबर आई थी की इस सीजन को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करेंगे, लेकिन अब फैंस का दिल टूट सकता है नई अपडेट सुन। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान नहीं बल्कि बॉलीवुड के ये 3 बड़े चेहरों से कोई इस सीजन को होस्ट कर सकता है, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3

दरअसल खबर आई है की शूट की डेट के करण सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को होस्ट नहीं कर पाएंगे इस सीजन। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपने प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की शूटिंग के कारण काफी व्यस्त हैं। इसी कारण बिग बॉस ओटीटी की शूटिंग नहीं कर पाएंगे, इस खबर को सुन फैंस काफी उदास हो गए हैं। ऐसे में मेकर्स ने बॉलीवुड के तीन बड़े चेहरे करण जौहर, अनिल कपूर और करण जौहर को होस्टिंग के लिए ऑफर भेजा है। हालांकि अभी तक इन खबरों पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed