Anil Kapoor on Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जल्द ही 21 जून को सभी के बीच दस्तक देने जा रहा है। इस बार शो में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला और होस्ट के तौर पर अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। कल रियलिटी शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें अनिल के साथ-साथ बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव और अभिषेक मलहान नजर आए थे। इस दौरान टाइम्स नाउ के रिपोर्टर ने अनिल से पूछा की आप किस बॉलीवुड एक्टर को घर में कैद देखना चाहते हैं तो एक्टर ने काफी मजेदार जवाब देते हुए सभी को हँसाया।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर में उम्र में 30 साल का होता तो इस शो में जरूर हिस्सा लेता। ऐसे में अगर मुझे मेकर्स इस शो में आने के लिए ऑफर देते हैं तो मैं कपिल शर्मा, सलमान खान और करण जौहर संग घर में कैद होना चाहूँगा। हम चारों को शो में जाना चाहिए और पूछोगे नहीं की होस्ट कौन होगा? अमिताभ बच्चन जी। ऐसे में यह जवाब सुन वहाँ मौजूद सभी मीडिया और दर्शक काफी हंसने लगे।
बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुन्नवर फारुकी ने अनिल से यह भी पूछ डाला की आपने सलमान खान को रिप्लेस किया। जिसपर एक्टर रिपोर्ट्स की चुटकी लेते हुए कहते हैं कि सलमान खान को रिप्लेस कोई नहीं कर सकता लेकिन अनिल कपूर को भी कोई हटा नहीं सकता। बात दें की शो में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा जिससे मेकर्स भारी भरकम व्यूर्स बटोरना चाहते हैं।
