Bigg Boss OTT 3 Nomination: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की शुक्रवार 21 जून को धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सभी कन्टेस्टन्ट ने घर में प्रवेश कर लिया है। और शो में एंट्री लेते ही इनके बीच नोंक-झोंक भी शुरू हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है। अब इस बीच पहले वीक के नॉमिनेटिड कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आ चुके हैं। बता दें कि घर से बेघर होने के लिए पहले ही हफ्ते इन 5 प्रतियोगियों पर तलवार लटक चुकी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
इस हफ्ते के नॉमिनेशन की बात करें तो घर का एक व्यक्ति यानि सना सुल्तान इस हफ्ते सुरक्षित हैं क्योंकि वह इस वीक जासूस बनी हुई थीं। इसलिए बिग बॉस ने उन्हें सूचित किया कि उन्हें इम्युनिटी मिली हुई है। इम्युनिटी के चलते वह नॉमिनेट नहीं हो सकतीं। अब आपको द खबरी की इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 कन्टेस्टन्ट के ऊपर तलवार लटकी हुई है। इन कन्टेस्टन्ट के नाम हैं "दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, लव कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे। देखना है कि इस हफ्ते किसका पत्ता कटता है।
बता दें कि इस बार घर में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से लेकर बॉक्सर और एक्टर्स तक, इस शो में अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हैं। अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, नैज़ी, नीरज गोयत, सना सुल्तान, सना मकबूल, पोलोमी दास, शिवानी कुमारी, मुनीषा खटवानी, रणवीर शौरी, चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया और साई केतन राव जैसे लोग इस रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं।
