Kritika Malik Evicted From Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) का ग्रैंड फिनाले आज रात जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हो रहा है। अनिल कपूर के शो के फिनाले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब कृतिका मलिक का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है। बिग बॉस के फिनाले से अब कृतिका को बाहर कर दिया गया है। वह टॉप 5 कंटेस्टेंट में तो जगह बना पाईं, पर ट्रॉफी से दूर रह गईं। वह अपने पति अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी पायल मलिक के साथ एक यूट्यूबर चैनल चलाती हैं। इन तीनों ने एक साथ शो में एंट्री की थी। अरमान और पायल तो पहले ही शो से बाहर हो गए थे, पर कृतिका ने अभी तक शो में बड़ी मजबूती के साथ पकड़ बनाई थी। अब उनके एविक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं।
Kritika Malik Evicted from Bigg Boss OTT 3 Grand Finale
यह भी पढ़ें- Meena Kumari Birth Anniversary: नशे की लत और मोहब्बत में मिले दर्द ने छीनी जान! दुखभरी है मीना कुमारी दास्तां
फिनाले एपिसोड के लिए रणवीर शौरी, नैजी, साई केतन राव, कृतिका मलिक और सना मकबूल जगह बना चुके हैं। कृतिका के शो से बाहर होने के बाद अब फैंस को उम्मीद है कि नैजी और सना मकबुल टॉप 2 में जगह बनाएंगे।
कृतिका, अरमान और पायल ने अपनी अनोखी शादी की वजह से पूरे सीज़न में इंटरनेट का ध्यान खींचा है। अरमान ने इन दोनों से शादी की है और उनका दावा है कि वह उनसे एक जैसा ही प्यार करते हैं। उन्होंने शुरुआत में पायल से शादी की थी लेकिन बाद में उनकी दोस्त कृतिका से भी शादी कर ली। घर से निकलने के बाद पायल ने कहा कि वह इन सब से थक चुकी हैं और अरमान से तलाक लेना चाहती हैं। बाद में वह अपने बयान से पलट गईं।
