वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 Finale: Kritika Malik का टूटा सपना, इतनी पास पहुंचकर भी नहीं जीत पाईं चमचमाती ट्रॉफी

Bigg Boss OTT 3 Finale, Anil Kapoor BB OTT 3 Grand Finale: बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच अब कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई हैं। उन्हें अनिल कपूर ने शो से बाहर कर दिया है।

Image

Kritika Malik Evicted from Bigg Boss OTT 3 Grand Finale

Kritika Malik Evicted From Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) का ग्रैंड फिनाले आज रात जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हो रहा है। अनिल कपूर के शो के फिनाले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब कृतिका मलिक का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है। बिग बॉस के फिनाले से अब कृतिका को बाहर कर दिया गया है। वह टॉप 5 कंटेस्टेंट में तो जगह बना पाईं, पर ट्रॉफी से दूर रह गईं। वह अपने पति अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी पायल मलिक के साथ एक यूट्यूबर चैनल चलाती हैं। इन तीनों ने एक साथ शो में एंट्री की थी। अरमान और पायल तो पहले ही शो से बाहर हो गए थे, पर कृतिका ने अभी तक शो में बड़ी मजबूती के साथ पकड़ बनाई थी। अब उनके एविक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं।

फिनाले एपिसोड के लिए रणवीर शौरी, नैजी, साई केतन राव, कृतिका मलिक और सना मकबूल जगह बना चुके हैं। कृतिका के शो से बाहर होने के बाद अब फैंस को उम्मीद है कि नैजी और सना मकबुल टॉप 2 में जगह बनाएंगे।

कृतिका, अरमान और पायल ने अपनी अनोखी शादी की वजह से पूरे सीज़न में इंटरनेट का ध्यान खींचा है। अरमान ने इन दोनों से शादी की है और उनका दावा है कि वह उनसे एक जैसा ही प्यार करते हैं। उन्होंने शुरुआत में पायल से शादी की थी लेकिन बाद में उनकी दोस्त कृतिका से भी शादी कर ली। घर से निकलने के बाद पायल ने कहा कि वह इन सब से थक चुकी हैं और अरमान से तलाक लेना चाहती हैं। बाद में वह अपने बयान से पलट गईं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article