BB OTT 3: अनिल कपूर ने शो को 'रणवीर वाला सीजन' बताया, अभिनेता ने हारकर भी सबका दिल जीत लिया

Anil Kapoor and Ranveer Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 को अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है। अब बेशक रणवीर शोरे ने सीजन नहीं जीता है लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं रखी। अनिल कपूर ने आखिर समय पर रणवीर को कुछ ऐसा कहा जिससे वह अपने आप विजेता बन गए।

Anil Kapoor and Ranveer Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 को अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है। बता दें कि इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री सना मकबूल ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। साथ ही रैपर नैजी जो उनके के साथ टॉप 2 में थे इस सीजन के रनर अप रहे है। इसके अलावा रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन के दूसरे रनर अप रहे है। हालांकि उनका टॉप 5 में आने के बाद शो से निकालना सभी के लिए एक झटका था। क्योंकि यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह शो जीतेंगे। अब बेशक रणवीर शोरे ने सीजन नहीं जीता है लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं रखी। अनिल कपूर ने आखिर समय पर रणवीर को कुछ ऐसा कहा जिससे वह अपने आप विजेता बन गए। आइए देखते हैं।

Anil Kapoor and Ranveer  Shorey

जब रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर, तो सभी के लिए यह एक बड़ा झटका था। क्योंकि सबको लगता था वो टॉप 2 में जाने और विजेता बनने के हकदार थे।यहां तक कि अनिल कपूर ने भी रणवीर की तारीफ की। होस्ट ने कहा कि इस सीजन को 'रणवीर वाला सीजन' के रूप में याद किया जाएगा। जैसे ही रणवीर ने शो से बाहर होने की घोषणा की, सोशल मीडिया पर भी उनके सभी प्रशंसकों ने निराशा व्यक्त की। नेटिज़ेंस ने रणवीर शौरी के निष्कासन को अनुचित बताया और कहा कि वह नेज़ी और सना मकबूल से ज़्यादा ट्रॉफी के हकदार थे। कई लोगों ने शो को 'नकली' भी कहा।

End of Feed