वेब सीरीज

बेटे को बीमार देख फूट-फूटकर रोईं BB OTT 3 की कृतिका मलिक, आंख में आंसू लिए पायल भी बोली- हमें बद्दुआएं दो...

Bigg Boss OTT 3 Fame Kritika Malik Breaks Down Over Son Zaid Disease: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम कृतिका मलिक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों कृतिका मलिक मुसीबतों से गुजर रही हैं। उनके बेटे जैद को रिकेट्स हो गया है। बीमारी में अपने बच्चे को देख कृतिका मलिक फूट-फूटकर रोईं।

Image

बेटे को बीमारी में तड़पता देख फूट-फूटकर रोईं कृतिका मलिक और पायल मलिक

Bigg Boss OTT 3 Fame Kritika Malik Breaks Down Over Son Zaid Disease: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 18' फेम कृतिका मलिक इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। यूं तो कृतिका मलिक हमेशा ही अरमान मलिक और पायल मलिक संग अपने रिश्ते के लिए लाइमलाइट बटोरती हैं। लेकिन हाल ही में कृतिका मलिक पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो साल के बेटे जैद को गंभीर बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से कृतिका मलिक के साथ-साथ अरमान मलिक और पायल मलिक भी परेशान नजर आए। कृतिका मलिक (Kritika Malik) के बेटे जैद को रिकेट नाम की बीमारी ने घेर लिया है, जिसमें शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस की कमी हो जाती है। हाल ही के व्लॉग में भी कृतिका मलिक अपने बेटे की बीमारी की वजह से फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि आप हमें बद्दुआएं दें, लेकिन बच्चों को कुछ भी मत कहें।

कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने बेटे जैद की बीमारी के बीच व्लॉग में कहा, "इतने लोग गलत-गलत कमेंट्स करते हैं, दिमाग में यही सब चीजें चलती रहती हैं। ऊपर से आप लोगों के कमेंट्स इतने गंदे होते हैं।" उनके साथ-साथ पायल मलिक भी लोगों से बच्चों को बख्शने की गुजारिश करती दिखीं। उन्होंने कहा, "आप लोग हमें लाख बद्दुआएं दे दो, कोई बात नहीं। 19 महीने पहले टेस्ट करवाया था, तब कुछ नहीं था। कहते हैं कि बद्दुआ पत्थर को भी फाड़ देती है। ये बात सही है। लेकिन हमारे बच्चों को बद्दुआएं मत दिया करो।"

पायल मलिक (Payal Malik) व्लॉग में आगे कहती नजर आईं, "अगर हमारे बच्चे आप को अच्छे लगते हैं तो बस प्यार दिया करो, ना कि बद्दुआ। हमें बद्दुआ दे दो, मैं तो वैसे भी बीमार रहती हूं। मुझे दे दो। गोलू को दे दो, अरमान को दो, बस हमारे बच्चों को मत दिया करो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article