Bigg Boss OTT Exclusive: अनिल कपूर का मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट शो में चार चांद लगा रहे हैं। पिछले हफ्ते शो से पायल मलिक घर से बेघर हुईं जिसके चलते उन्हे अपने घर वापिसे लौटना पड़ा। पायल शो में अपने पति अरमान और सौतन कृतिका संग घर में आईं थी। अब उन्होंने घर से एलिमिनेट होकर बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को अपने एलमिनेशन का कसूरवार ठहराया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए कौन है वो शख्स।
पायल मलिक (Payal Malik) बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर से अपने जल्दी बाहर होने से काफी निराश हैं। उनका मानना है कि नेजी की वजह से ही वह शो से बाहर हुईं। हमसे खुलकर बातचीत करते हुए पायल ने उनके पति को निशाना बनाने के लिए दीपक चौरसिया पर भी गुस्सा किया। यूट्यूबर ने कहा कि यह सब नेजी की गलती है अगर वो मुझे नॉमिनेट ही नहीं करता तो मैं अभी भी गेम में होती।
वहीं दीपक चौरसिया को भी पायल ने खूब लताड़ लगाई और कहा कि उन्हे शुरू से ही हमसे दिक्कत है क्यूंकी तीन फैमली आई है। यह बार बार बोला जाता है जिसके चलते वह सिर्फ हमें टारगेट करते हैं। बात दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, नेजी, चंद्रिका दीक्षित, पोलमी दास और मुनिशा का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी मीड इविक्शन हो सकता है।
