Bigg Boss OTT 3: दीपक चौरसिया ने दी अरमान मलिक को धमकी, कहा "उंगली करना बंद कर...."

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर हो चुका है। अनिल कपूर का यह शो जियो सिनेमा पर यह 24 घंटे लाइव चल रहा है। अब बीते एपिसोड में अरमान मलिक और दीपक चौरसिया के बीच झड़प हो जाती है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर हो चुका है। अनिल कपूर का यह शो जियो सिनेमा पर यह 24 घंटे लाइव चल रहा है। कन्टेस्टन्ट घर में एंट्री करने के साथ ही दर्शकों को मसाला देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। घर में घुसे अभी 4 दिन ही हुए हैं लेकिन घरवालों के बीच झगड़े शुरू हो चुके हैं। साथ रहने का दिखावा करने वाले इन कन्टेस्टन्ट के बीच एक दूसरे को लेकर होने लगे हैं ग्रजीस। अब बीते एपिसोड में अरमान मलिक और दीपक चौरसिया के बीच झड़प हो जाती है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3

बीते एपिसोड में पत्रकार दीपक चौरसिया और यूट्यूबर अरमान मलिक के बीच झगड़ा हो जाता है। ये बहस खाने के चर्चा को लेकर होती है। अरमान ने दीपक को बीच में रोकते हुए कहा "कोई भी यहाँ रियलिटी शो करके नहीं आया है तो किसी को नहीं पता की राशन कब आएगा। इस पर दीपक कहते हैं कि "क्या मैंने आपसे जवाब मांगा, आप हर चीज में फूटेज खाने आ जाते हैं। दीपक आगे कहते हैं कि उन जैसे लोग उनके ऑफिस के आगे आएंगे तो तो उन्हें 2 किलोमीटर तक ही रोक दिया जाएगा। इस पर अरमान कहते हैं कि "आप जैसे लोगों को तो मेरे घर के अंदर तक घुसने नहीं दिया जाएगा। फिर दीपक कहते हैं कि "आपके घर आना कौन चाहेगा।" साथ ही दीपक आगे अरमान को धमकी देते हुए कहते हैं कि "उंगली करना बंद कर दो, यह मेरी चेतावनी है"

End of Feed