वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 से अब Deepak Chaurasia हुए बाहर, चौथे हफ्ते में जनता ने काटी घर की टिकेट

Bigg Boss OTT 3 Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। घर इस बार चौथे हफ्ते में दीपक चौरसिया बाहर हो गए हैं और इसकी वजह है कम वोटस। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss OTT 3: Deepak Chaurasia Evicted From House

Bigg Boss OTT 3 Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 दिन भर दिन तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अब यह शो अपने चौथे हफ्ते को पार कर आगे बढ़ गया है जिसके चलते शो में कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। अनिल कपूर शो को इस बार होस्ट कर रहे हैं ऐसे में सलमान खान के फैंस के लिए यह काफी ज्यादा अलग सीजन रहा। इसी के साथ शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें इस हफ्ते घर से एलमिनेट हुए कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर-

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में इस बार घर से बेघर होने के लिए अरमान मलिक, अदनान शेख, सना सुल्तान, सना मकबुल, विशाल पांडे, लव कटारिया और दीपक चौरसिया नॉमिनेटेड थे। ऐसे में शो के चौथे हफ्ते में आकार दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) ने घर को अलविदा कह दिया है। इस खबर की पुष्टि शो के फैन पेज ने सोशल मीडिया पर कर दी है। दीपक का शो बाहर होने का कारण कम वोटस हैं बाकी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के मुताबिक। दीपक चौसरिया पेशे से एक पत्रकार हैं और अपनी एंकररिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं।

अनिल कपूर के शो से दीपक चौरसिया के एलिमिनेशन से जनता काफी ज्यादा खुश हैं। दरअसल घर में दीपक अपने टूटे पैर की वजह से दीपक घर से दर्शकों को कुछ खास कंटेन्ट नहीं दे रहे थे। कई लोगों ने उन्हे बोरिंग बताया हालांकि अब दीपक इस शो से बेघर हो गए हैं। पिछले हफ्ते चंद्रिका दीक्षित को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article