वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने अपनी दूसरी पत्नी को दी धमकी, कहा "तुझे तो मैं घर भेज दूँ....."

Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक, जिन्होंने अपनी दो बीवियों पायल मलिक-कृतिका मलिक के साथ शो में एंट्री मारी है। बता दें कि बीते शो में अरमान की दूसरी पत्नी रोने लगती है जिसपर वह उसे अपनी पत्नी पर बहड़क जाते हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Armaan Malik Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज हो चुका है। अनिल कपूर का यह शो दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। शो को प्रीमियर हुए एक हफ्ता बीत चुका है और इस एक हफ्ते में घर में बहुत कुछ देखने को मिला। जहां कुछ कन्टेस्टन्ट के बीच दोस्ती बढ़ी, वहीं कुछ आपस में दुश्मन बन बैठे हैं। घर में कन्टेस्टन्ट के बीच बढ़ती लड़ाइयों ने भी दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। अब इस बीच घर के जिस कन्टेस्टन्ट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो हैं अरमान मलिक, जिन्होंने अपनी दो बीवियों एक साथ शो में एंट्री मारी है। बता दें कि बीते शो में अरमान की दूसरी पत्नी रोने लगती है जिसपर वह उसे अपनी पत्नी पर बहड़क जाते हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बीते शो में जब बिग बॉस शिवानी को सजा सुनाते हैं तो वह बेहोश हो जाती है। जिसके बाद दीपक चौरसिया बिग बॉस पर गुस्सा हो जाते हैं। तभी अरमान कुछ बीच में बोलते हैं और दीपक उन पर भी भड़क जाते हैं। वह उसे बोलते हैं कि हर बात में फटी पर टांग मत उड़ाओ। इसके बाद ही अरमान और कृतिका गार्डन एरिया में बात कर रहे होते तो वह रोने लगती हैं और अरमान को गले लगा लेती है। इसी पर अरमान और भड़क जाते हैं और बोलते हैं कि "तू रो क्यों रही है अगर दुबारा रोएगी तो तुझे मैं घर भेज दूंगा।"

बता दें इस हफ्ते के नॉमिनेशन हो चुके हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए 7 कन्टेस्टन्ट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें लव कटारिया, दीपक चौरसिया, अरमान मलिक, साईं केतन राव, पायल मलिक, सना सुल्तान और शिवानी कुमारी नॉमिनेटिड हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article