Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik की सास ने दिया दीपिका आर्य को करारा जवाब, कहा 'आप हमारे घर आईं तब'...

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे अरमान मलिक की सास ने दीपिका आर्य की वीडियो पर मुंह तोड़ जवाब दिया है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सभी के सामने दीपिका को पायल के बारे में भला बुरा बोलने के लिए लताड़ा है।

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है, शो 21 जून को दर्शकों के बीच एंट्री ले चुका है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है शो मेकर्स को छप्परफाड़ व्यूज देने वाले हैं। यूं तो सभी कंटेस्टेंट इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं लेकिन दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियाँ पायल और कृतिका ने खींचा। दो पत्नियों वाले यूट्यूबर को हाल ही में बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट रह चुके सनी आर्य की पत्नी दीपिका ने वीडियो शेयर कर खूब सुनाया। ऐसे में अब अरमान की मलिक की सास तरुण बसरा ने दीपिका आर्य को खूब सुनाया है वीडियो शेयर कर।

Bigg Boss OTT 3

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) कंटेस्टेंट अरमान मलिक (Armaan Malik) की सासु माँ ने दीपिका आर्य (Deepika Arya) की वीडियो पर जवाब देते हुए कहा है कि आपने मेरे दामाद के बारे में बहुत बुरा बोला की वो इस करता है वैसा करता है। जब आप मेरे घर गोदभराई में आई थी ढोलक बजा रही थीं और कृतिका संग डांस कर रही थी अरमान के लिए तारीफ़ों के पुल बांध रही थी तब आपको पायल का याद नहीं आया। अब आप अपनी वीडियो में यह कह रही हैं की पायल के पास पहले से बच्चा था उसे तो एडजस्ट करना पड़ा। क्या आपको पायल ने फोन कर बोला की वह दुखी है और अरमान उसे बहुत तंग कर रहे हैं?

End of Feed