वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: पायल मलिक के खुलासे ने सातवें आसमान पर चढ़ाया Armaan Malik का गुस्सा, विशाल पांडे को नैशनल टेलीविजन पर जड़ दिया तमाचा

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में घर में एक ऐसा हंगामा हुआ जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वो वीडियो शेयर किया जिसमें अरमान मलिक (Armaan Malik) विशाल पांडे को सरेआम थप्पड़ मारते हुए नजर आए।

Image

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Slapped Vishal Pandey

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Slapped Vishal Pandey: कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। घर में अरमान मलिक और विशाल पांडे की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। छोटी से छोटी या बड़ी बातों को लेकर दोनों एक दूजे को आँखें दिखाने में नहीं चूंकते हैं, अब बात इतनी बढ़ गई है की मामला हाथापाई तक आ गई है। पायल मलिक के खुलासे के बाद खबर आई थी अरमान ने विशाल को थप्पड़ मारा है, अब इस हादसे का वीडियो मेकर्स ने शेयर किया है। वीडियो में दोनों कंटेस्टेंट के बीच बावले ने शो में गरमा गर्मी का माहोल पैदा कर दिया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अरमान मलिक (Armaan Malik) और विशाल पांडे (Vishal Pandey) के बीच हुआ थप्पड़ कांड को लेकर वीडियो शेयर किया है। अरमान मलिक विशाल को कहते हुए नजर आए की ये हरकतें तेरी अब हुई या पहले से ऐसी है। आज तूने मेरे घरवालों के लिए बोला कल किसी और के लिए बोलेगा। इस बात का जवाब देते हुए विशाल सभी के आगे लव को कृतिका के लिए बोली हुई बात वापिसे बताने को कहते हैं की उन्होंने बस यह कहा था की भाभी अच्छी लगती हैं।

बस यही सुन अरमान मलिक अपना आपा खोकर विशाल पांडे को थप्पड़ मार देते हैं। ऐसे में घर के सभी सदस्य दोनों को एक दूजे से छुड़ाने में लग जाते है और यह सब हाथापाई देख रहे होते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सभी दर्शक अरमान को घर से बाहर निकालने के लिए मेकर्स से गुजारिश कर रहे हैं। बात दें की पायल ने कल वीकेंड का वार में आकार बताया की विशाल कृतिका को अच्छी नजर से नहीं देखते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article