वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: पायल-कृतिका के बाद अरमान मलिक ने रचाई तीसरी शादी? केयर टेकर ने लिखाया हाथों में नाम

Armaan Malik Third Marriage: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) में नजर आ चुके अरमान मलिक फिर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूबर ने पायल और कृतिका के बाद तीसरी शादी कर ली है जिसका हिंट वायरल वीडियो में नजर आया।

Image

Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik Third Marriage

Armaan Malik Third Marriage: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) काफी चर्चा में रहा था। इस शो में लड़ाई झगड़ों के साथ-साथ हाथापाई भी देखने को मिला। शो में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक ने भी अपनी दो बीवियां कृतिका और पायल संग एंट्री ली थी। तीनों को जनता समेत कई टीवी सेलेब्स ने शादी का मजाक बनाने को लेकर ट्रोल किया। हालांकि अब अरमान से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। यूट्यूबर का नाम इस बार केयर टेकर लक्ष संग जुड़ा है।

यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) की अब तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूट्यूबर कि केयर टेकर लक्ष के हाथों में मेहंदी से संदीप लिखा हुआ है। यह देख लोगों ने कयास लगाने शुरू किये कि पायल और कृतिका के बाद अब अरमान ने लक्ष से शादी कर ली है। सिर्फ यही नहीं लक्ष अरमान के परिवार संग रहती है और दोनों ने करवाचौथ के लिए वीडियो भी बनाई। जिसे देख यह भी खबरें उड़ने लगी कि लक्ष ने अरमान के लिए व्रत रखा था। बात दें इन सभी रुमर्स की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

हालांकि लक्ष ने इन बातों को बेबुनियाद और बकवास बताया है लेकिन लोग बुरी तरह अरमान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अरमान अपने वलॉग्स से शादी का मजाक बनाते और लोगों को गुमराह करते हैं। बता दें बिग बॉस के घर में अरमान ने विशाल पांडे को कृतिका पर आपतिजनक टिप्पणी करने को लेकर थप्पड़ मारा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article