BB OTT 3: Armaan Malik ने नए गाने 'महारो पल्लू लटके' से उड़ाया विशाल पांडे का मजाक, वीडियो में फिर दिखाया थप्पड़ कांड

Armaan Malik Mocked Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रह चुकी अरमान मालिक ने हाल ही में अपना नया गाना महारों पल्लू लटके रिलीज किया। इस वीडियो में देखा गया की कैसे बिग बॉस के घर में हुए थप्पड़ कांड को फिर से दिखाया गया है, यहाँ देखिए वीडियो।

Armaan Malik Mocked Vishal Pandey: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से घर-घर में फेमस हुए अरमान मलिक को कोई कैसे भूल सकता है। अपनी दो बीवियों के साथ अरमान ने घर में एंट्री करते ही लोगों को आग बबूला कर दिया था, सिर्फ इतना ही नहीं आज तक उन्हे ट्रोल किया जाता है। अरमान एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं और अपने गानों से चार चांद लगाते हैं। हाल ही में यूट्यूबर ने अपनी दो बीवियाँ पायल और कृतिका संग एक गाने में नजर आए जिसमें अरमान ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में किए थप्पड़ कांड को फिर दिखाकर विशाल पांडे को बेजज़्त किया है।

Armaan Malik Mocked Vishal Pandey

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के कंटेस्टेंट अरमान मलिक (Armaan Malik) ने हाल ही में नया गाना 'महारो पल्लू लटके' रिलीज किया है। जिसमें अरमान की दोनों पत्नियाँ कृतिका मलिक और पायल नजर आ रही हैं। उस वीडियो में देखने को मिला की कुछ लड़के कृतिका को सेल्फी लेता देख कहते हैं कि क्या 'क्या लग रही है'। ऐसे में अरमान लड़के का कॉलर पकड़ उसे थप्पड़ मार देता है जिसे देख लोगों को कुछ याद आया है। बात दें शो में अरमान ने विशाल पांडे (Vishal Pandey) को कृतिका पर कमेन्ट करने के चलते हाथ उठा दिया था।

End of Feed