Bigg Boss OTT 3: केयर टेकर संग तीसरी शादी पर Armaan Malik का बड़ा खुलासा, अब जमाने को बताई सच्चाई

Armaan Malik on Third Marriage: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक ने अपनी तीसरी शादी पर सच्चाई बताई है। कई दिनों से खबरें उड़ रही हैं कि अरमान ने अपने बच्चों की केयर टेकर लक्ष संग शादी कर ली है जानिए सच इस रिपोर्ट में।

Armaan Malik on Third Marriage: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया गया शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 काफी सुर्खियों में रहा था। घर में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समेत टीवी स्टार्स ने एंट्री मारी थी। सीजन 3 की ट्रॉफी को टीवी एक्ट्रेस सना मकबुल ने अपने नाम की थी। इस बीच शो के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि अब खुद इन सब अफवाओं पर अरमान मलिक ने सच्चाई बताई है और ट्रोलर्स को करार जवाब भी दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरा सच।

Armaan Malik On Third Marriage

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) फेम अरमान मलिक (Armaan Malik) को लेकर खबरें उड़ रही थी की बच्चों कि केयर टेकर लक्ष संग अरमान मलिक ने सात फेरे ले लिए हैं। यह अफवाह तब उड़ी जब एक वीडियो में लक्ष ने अपने हाथों में संदीप लिखा हुआ था जो अरमान मलिक का असली नाम है। अब खुद अरमान ने इन खबरों कि सच्चाई बताते हुए कहा है कि उसकी जिंदगी में किसका नाम संदीप होगा उसकी जिससे सगाई होने वाली हो। ऐसे में उसने करवाचौथ का व्रत रखा था ना की मेरे लिए।

End of Feed