Sunny Arya Wife Deepika Arya Bashed Armaan Malik And Bigg Boss OTT 3 Makers: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज 21 जून को हो चुका है। शो से जल्द ही एक कंटेस्टेंट की छुट्टी भी होने वाली है, क्योंकि शो में नॉमिनेशन प्रक्रिया की जा चुकी है। यूं तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में ऐसे कई सितारों की एंट्री हुई है जो किसी न किसी विवाद में फंसे रहे हैं। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई सितारों ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT) में अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की एंट्री पर सवाल खड़ा किया है। वहीं अब 'बिग बॉस 17' फेम सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अरमान मलिक को लताड़ लगाई है।
यह भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee ने Armaan Malik को दिया 'ठरकी' का टैग, कहा 'गंद मचाना बंद करो'...
सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या (Deepika Arya) ने अरमान मलिक के साथ-साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया। दीपिका आर्या ने अरमान मलिक पर तंज कसते हुए कहा, "पहले लोग गर्व करते थे कि बेटा मेडल लेकर आया है। लेकिन अब किस बात पर गर्व करेंगे कि भाई हमारे बेटे ने दो औरतों को धोखा नहीं दिया। बाहर अफेयर नहीं चलाया। बाहर अफेयर चलाया, घर में बीवी रखी और दोनों को एक कर दिया। दोनों से शादी कर ली।"
दीपिका आर्या (Deepika Arya) ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "भाई मुझे तो समझ नहीं आ रहा है कि हम 'बिग बॉस ओटीटी 3' में देख क्या रहे हैं। भाई बंदा दो बीवियों की एंट्री करवाता है। लोग हंसते हैं कि यहां हम एक को नहीं संभाल पा रहे, तुम दो को लेकर आए। ये इसपर कहता है कि लोग बाहर अफेयर चलाते हैं। मर्द ऐसे हैं जो एक को घर पर रखते हैं और एक को बाहर। वो पाप करते हैं, मैंने तो दोनों बीवियों को साथ रखा है।"
दीपिका आर्या (Deepika Arya) ने पायल मलिक से हमदर्दी जताई। उन्होंने कहा, "पायल की शक्ल पर साफ दिख रहा है कि उसके पास कोई चारा नहीं था। उसके पास एक बेटा था और उसका पति उसकी दोस्त से शादी कर चुका था तो समझौता कर लिया। बहुत सारी औरतें हैं जो दिल पर पत्थर रख लेती हैं और समझौता कर लेती हैं।" दीपिका ने बिग बॉस को लताड़ते हुए आगे कहा, "आप इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर इनकी एंट्री कराकर क्या साबित करना चाहते हो। अब हम बच्चों को क्या दिखाएं कि धोखा मत देना। दो शादियां कर लेना।"
