Bigg Boss OTT 3 के नए कप्तान बने Armaan Malik, अब विशाल पांडे का करेंगे जीना दुश्वार

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर बदलते दिन के साथ मजेदार होता है। अनिल कपूर का यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि बिग बॉस ने अरमान मलिक को घर का नया कप्तान बना दिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर बदलते दिन के साथ मजेदार होता है। अनिल कपूर का यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। घर में मौजूद कन्टेस्टन्ट भी अपने गेम से फैंस का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। मेकर्स भी शो में जान फूंकने के लिए नए-नए धमाके कर रहा है। कन्टेस्टन्ट शो जीतने के लिए एक-दूसरे के दुश्मन बनते जा रहे हैं। विशाल और अरमान मलिक की फाइट ने अब तक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। इन सबके बावजूद अब खबर आ रही है कि बिग बॉस ने अरमान मलिक को घर का नया कप्तान बना दिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3

बिग बॉस के नया गेम खेलते हुए अरमान मलिक को घर का नया कप्तान बना दिया है। इससे पहले सना मकबूल ने इस जिम्मेदारी को संभाला था। हालांकि अब दो बीवियों वाले अरमान कप्तान बन अपना गेम दिखाते नजर आएंगे। हम पहले से ही जानते हैं कि अरमान मलिक घर में विशाल पांडे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए अदनान शेख से भी उनकी जुबानी जंग छिड़ चुकी है। अब देखना है कि नया कप्तान बनने के बाद अरमान, क्या-क्या फायदे उठाते हैं और किस-किस का जीना हराम करते हैं।

End of Feed