Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर की फटकार ने निकाले Adnaan Shaikh के आंसू, घर में रोता बिलखते दिखे कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3 WKV Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार में कल अदनान शेख को अनिल कपूर से खरी खोटी सुनने को मिली। ऐसे में कंटेस्टेंट घर में रोते हुए नजर आए। आखिर ऐसी क्या वजह थी जिससे अनिल कंटेस्टेंट पर भड़के जानिए इस खबर में।

Bigg Boss OTT 3 WKV Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में कल वीकेंड का वार में काफी कुछ देखने को मिला। पूरे हफ्ते की रिपोर्ट कार्ड लेकर अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट को काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई। ऐसे में इस बार होस्ट के निशाने में कंटेस्टेंट अदनान शेख आए जिसे देख सभी शॉक हुए। शो में पिछले हफ्ते ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने एंट्री मारी थी। ऐसे में कल वीकेंड के वार में अदनान अनिल कपूर के गुस्से का शिकार हुए जानिए क्यूँ टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3 WKV Update

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) कल वीकेंड का वार में अनिल कपूर ने बताया कि अदनान शेख की वाइल्डकार्ड एंट्री ने शो में कुछ खास नयापन नहीं ला पाया। घर में कंटेस्टेंट पूरी तरह से भाग लेने की बजाय बाहरी दुनिया को ज्यादा सामने ला रहे हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अदनान को बाहरी जानकारी का खुलासा करने और साथी घरवालों को गलत सलाह देने के लिए भी डांटा, जिससे घर में काफी ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिली थी। इन्ही सब वजह के चलते अनिल के गुस्से का पारा सातवें आसमान पर देखा गया जिसे देख दर्शक काफी ज्यादा खुश हुए।

End of Feed