Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar Delayed: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अपने कंटेस्टेंट के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो को शुरू हुए एक हफ्ता होने वाला है, ऐसे में दर्शक पहले वीकेंड का वार देखने के लिए काफी बेताब है। इस बार शो को सलमान खान नहीं अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं जो सभी के लिए नया है। अब शो के पहले वीकेंड का वार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अनिल कपूर इस एपिसोड को शूट नहीं कर पाए हैं, हालांकि ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
ट्विटर पर दी खबरी न्यूज पेज के अनुसार बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के शॉट अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज शनिवार को वीकेंड का वार शूट नहीं कर पाएंगे। फिलहाल इसका कारण क्या है वह अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स ने यह भी कहा है की शीद यह शूटिंग कल रविवार को हो। ऐसे में कहा जा रहा है की वीकेंड का वार के लिए लोगों को इंतेजार करना पड़ सकता है। इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए शिवानी कुमारी, अरमान मलिक, पायल मलिक, सई केतन राव, सना सुल्तान, लवकेश कटारिया और दीपक चौरसिया का नाम शामिल है।
बात दें इस हफ्ते मीड वीक इविक्शन में नीरज गोयत को बाहर का रास्ता दिखाया गया जिसके चलते टीवी एक्टर कुशल टंडन ने बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स पर राजनीति करने का आरोप लगाया। अब देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन से कंटेस्टेंट घर से बेघर होकर अपने घर जाएगा।
