Bigg Boss OTT 3: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अपने हाई इंटेंसिटी ड्रामा से लोगों का दिल जीत रहा है। शो को जियो सिनेमा पर एक हफ्ता बिट चुका है। हमेशा की तरह वीकेंड का वार कुछ अलग नहीं रहा और होस्ट अनिल कपूर ने घर में कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर उन्हें फटकार लगाई। बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर ने घर में सना मकबूल के व्यवहार को लेकर उनके इरादों और साथी कंटेस्टेंट्स के साथ संबंधों पर सवाल उठाए। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अनिल कपूर ने वीकेंड के वार पर कन्टेस्टन्ट को क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनिल कपूर ने सना के ध्यान खींचने के प्रयासों की ओर इशारा करते हुए कहा, "आप अनावश्यक रूप से अलग दिखने की कोशिश कर रही हैं।" उन्होंने अपने साथी प्रतियोगियों के साथ उनके संबंधों पर भी सवाल उठाया, यह सुझाव देते हुए कि वह दोस्ती नहीं अपनी छवि को बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। अनिल कपूर ने आगे सना से कहा कि “ऐसा लगता है कि आप यह दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि आप दूसरों से अलग हैं। आप बेवजह अलग दिखने की कोशिश कर रही हैं।"
हालांकि सना मकबूल ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि वह सबके साथ सच्चे रिश्ते बना रही है। हालांकि, अनिल कपूर की टिप्पणियों ने दर्शकों को प्रभावित किया, जो पिछले हफ़्ते भर से सना के व्यवहार को नोटिस कर रहे थे। बता दें कि घर में अब तक साईं केतन के साथ सना मकबूल का झगड़ा हो रखा है।
