Bigg Boss OTT 3 के घर में फोन इस्तेमाल कर पाएंगे कंटेस्टेंट, अनिल कपूर के आते ही टूट बड़ा रूल

Anil Kapoor announces mobiles allowed inside BB house: बिग बॉस ओटीटी 3 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। सभी कन्टेस्टन्ट के नाम उनके चेहरे के साथ रिविल कर दिए गए हैं। अब बताया जा रहा है कि अनिल कपूर के घर में आने के बाद शो के बड़े नियम को तोड़ दिया गया है। आइए देखते हैं।

Anil Kapoor announces mobiles allowed inside BB house: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है और इसकी शुरुआत काफी शानदार रही है। सीजन के झकास होस्ट अनिल कपूर ने शो के मंच पर धमाकेदार एंट्री की और अपने मशहूर गानों पर परफॉर्म किया। एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट का चेहरा रिविल किया गया और जनता से उनकी मुलाकात कराई गई। शो में आगे मिस्टर इंडिया एक्टर को कन्फेशन रूम में बिग बॉस से बातचीत करते हुए देखा गया। जिसके बाद इस सीजन में एक बड़ा बदलाव सामने आया। बता दें कि शो के इतिहास में पहली बार घर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

इस एपिसोड में अनिल कपूर बिग बॉस से बातचीत करते हुए नज़र आए, जिसमें उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर फोन ले जाने की अफवाह के बारे में पूछा। बिग बॉस ने बताया कि एके के सूत्र सही थे और घर के अंदर फोन ले जाने की अनुमति है, लेकिन केवल एक व्यक्ति के लिए। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। घर के अंदर केवल एक चुने हुए प्रतियोगी को ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। उस व्यक्ति को घर का जासूस कहा जा सकता है। हालांकि इस बीच आपको बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक बताएं तो सना सुल्तान को घर का जासूस बनाया गया है।

End of Feed