वेब सीरीज

Virat Kohli से पंगा लेने पर अभिषेक मल्हान ने लिया राहुल वैद्य को आड़े हाथों, बोले- शक्ल नहीं पसंद आई होगी...

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Takes A Dig On Rahul Vaidya: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी राहुल वैद्य कुछ वक्त पहले विराट कोहली संग पंगा लेने के कारण चर्चा में आ गए थे। इस बात को लेकर अब अभिषेक मल्हान ने राहुल वैद्य की खिल्ली उड़ाई है और उनपर वीडियो भी शेयर किया है।

Image

अभिषेक मल्हान ने राहुल वैद्य की उड़ाई खिल्ली

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Takes A Dig On Rahul Vaidya: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी राहुल वैद्य ने अपने अंदाज से सुर्खियां खूब बटोरी हैं। राहुल वैद्य ने 'इंडियन आइडल' से लेकर 'बिग बॉस 14' के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की है। वहीं इन दिनों राहुल वैद्य 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले राहुल वैद्य मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से पंगा लेने के कारण चर्चा में आ गए थे। विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटो लाइक करने पर सफाई दी थी, जिसपर राहुल वैद्य ने चुटकी ली थी। हालांकि इसके बाद राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और विराट कोहली का मामला इस कदर बढ़ गया कि विराट के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर राहुल वैद्य ने भी विराट कोहली के फैंस को जोकर कहा। राहुल वैद्य और विराट कोहली के इस मामले पर अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने रिएक्शन दिया है।

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने मामले को लेकर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को आड़े हाथों लिया और उनकी खिल्ली भी उड़ाई। अभिषेक मल्हान का इससे जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फुकरा इंसान कहते दिखाई दिये, "सबसे पहले राहुल भाई, विराट कोहली को पता ही नहीं है कि आपका कोई अस्तित्व भी है। अगर उन्हें पता भी है तो उनके पास इतना वक्त नहीं होगा कि वो आपको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर देंगे। मैं राहुल भाई का वीडियो देख रहा हूं और वो एक के बाद एक वीडियो शेयर कर रहे हैं।"

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को लेकर कहा, "मैंने उनका एक वीडियो देखा, जिसमें वह पैपराजियों से कह रहे हैं कि विराट कोहली से पूछो कि उन्होंने मुझे ब्लॉक क्यों किया? अरे भाई नहीं पसंद आई होगी तुम्हारी शक्ल तो कर दिया। अब बताओ मतलब कुछ भी यार। राहुल भाई आप गाना अच्छा गाते हैं और आपको सिंगिंग पर ध्यान देना चाहिए। मैं आपकी इज्जत करता हूं, लेकिन आपको किसी को भी बिना वजह परेशान नहीं करना चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article