Bigg Boss 18 के साथ टीवी पर वापसी करने आ रहे हैं Salman Khan, जल्द कन्टेस्टन्ट के उड़ाएंगे तोते

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 सबसे बहुप्रतीक्षित रियलिटी टीवी शो में से एक है। सलमान खान के शो के प्रीमियर की तारीख को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होते ही मेकर्स बिग बॉस 18 लेकर आएंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 18 Start Date: बिग बॉस टीवी का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो है। इसकी बहुत बड़ी और क्रेजी फैन फॉलोइंग है। रियलिटी टीवी शो पिछले 18 सालों से चल रहा है और शो की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसका डिजिटल वर्जन बिग बॉस ओटीटी भी शुरू कर दिया है। अभी जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 3 चल रहा है।यह भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है और इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं और इसकी शुरुआत 21 जून से हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होते ही मेकर्स बिग बॉस 18 लेकर आएंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 18 Start Date

Bigg Boss 18 Start Date

जी हां, हर कोई सीजन 18 का इंतजार कर रहा है। अब खबरी ने एक्स पर खुलासा किया है कि बिग बॉस 18 के बारे में बातचीत शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते से कलर्स टीवी पर शुरू होगा। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि मेकर्स ने शो के लिए कई बड़ी हस्तियों से संपर्क किया है। अब देखना है कि बिग बॉस 18 के मेकर्स कब इसकी आधिकारिक जानकारी साझा करते हैं।

End of Feed