Bhuvan Bam Share Funny Story: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले एक्टर भुवन बाम (Bhuvan Bam) इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज द रेव्ल्यूशरीज (The Revolutionaries) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। इन सब के बीच भुवन बाम का एक इंटरव्यू सामने आया है। भुवन बाम ने ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं भुवन बाम ने क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।
भुवन बाम ने शेयर की स्टोरी (Image Source: Bhuvan Bam Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:"जो पुलिसवाले मार रहे...", Sunil Pal ने Samay Raina और महाराष्ट्र सरकार को लिया आड़े हाथों
भुवन बाम ने किया ये खुलासा
भुवन बाम एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह भुवन बाम का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। भुवन बाम ने StoryBoard18 Global GenZ Summit में बातचीत के दौरान अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि वो अपनी मां को लेकर दिल्ली के सरोजिनी नगर गए थे। दोनों वहां शॉपिंग के लिए पहुंचे थे। उस समय भुवन का चेहरा लोगों के बीच तेजी से पहचाना जाने लगा था और जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद देखते ही देखते उनके आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगी। फैंस भुवन को देखने और उनके साथ फोटो लेने के लिए आगे आने लगे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि उनकी मां भी हैरान रह गईं। शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर इतने सारे लोग उनके बेटे के आसपास क्यों जमा हो रहे हैं। लेकिन इसके बाद कहानी ने अचानक ऐसा मोड़ लिया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की थी। वहां मौजूद पुलिसवालों को लगा कि इतनी भीड़ किसी आम आदमी के आसपास यूं ही जमा नहीं हो सकती। पुलिस को शक हुआ कि कहीं कोई जेबकतरा तो भीड़ का फायदा नहीं उठा रहा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!
पकड़ के ले गई थी पुलिस
भुवन बाम ने आगे बताया कि, 'वहां पुलिस वाले आए, वो मुझे कॉलर से पकड़ के ले गए। वो बोले, ‘तूने जेब मारी किसी की?’ मैंने कहा ‘मैंने जेब नहीं मारी’। उस समय बहुत लंबे बाल होते थे और मैं बंडाना पहन के घूमता था।' भुवन ने पुलिस को मनाने की कोशिश की कि वो यूट्यूबर हैं और सबूत के तौर पर अपने कुछ वीडियो भी दिखाए। इस दौरान बाहर भीड़ उनके नाम के नारे लगाती रही। गलती का अहसास होने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और घर जाने को कहा। हंगामे के बावजूद ये वाक्या भुवन के लिए यादगार बन गया।
