Bhooth Bangla OTT Release Date: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। प्रियदर्शन ने इस मूवी को डायरेक्ट किया था। खास बात यह है कि एक दशक के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने साथ में काम किया था। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से भी 'भूत बंगला' को शानदार रिस्पांस मिला था। अब उन लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जो इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे। मेकर्स ने इस मूवी की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट को पेश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि 'भूत बंगला' को मेकर्स कब और कहां ऑनलाइन रिलीज करने वाले हैं। (इसे भी पढ़ें: 'बिग बॉस' फेम Dhinchak Pooja ने रचाई शादी !! शेयर कीं एक साथ कई PICS)
'भूत बंगला' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट हुई आउट (Pic Credit: Instagram)
'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज डेट हुई आउट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' को 12 जून के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस हॉरर-कॉमेडी के ओटीटी राइट्स ने 60 करोड़ रुपये में खरीदे थे। तो देर किस बात की है, फैन्स अब अपने फोन में इस डेट को लॉक कर लें ताकि वो अपनी फैमिली के साथ घर बैठकर 'भूत बंगला' को देखने का लुत्फ उठा पाएं। (इसे भी पढ़ें: Rajinikanth ने बताया कैसी है सूर्या-तृषा की 'Karuppu', डायरेक्टर आरजे बालाजी को किया कॉल)
दुनिया भर में 'भूत बंगला' ने कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार की इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च किए थे। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 239.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लंबे समय के बाद अक्षय कुमार ने एक बड़ी हिट दी हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार के अपोजिट मेकर्स ने वामिका गब्बी को कास्ट किया था। दोनों की जोड़ी फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, वामीका गब्बी, प्रियदर्शन, मिथिला पालकर और जिशु सेनगुप्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओ में हैं।
