करोड़ों रुपये बटोरने के बाद इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। इस मूवी की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने 'भूल भुलैया 3' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का मन बना लिया है।

कार्तिक आर्यन ने एक आउटसाइडर होने के बाद भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। साल 2024 में दिवाली के खास मौके पर यानी 1 नवंबर को कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) रिलीज हुई थी। ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये बटोरने के बाद अब निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का बड़ा फैसला कर लिया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release Date

कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' को अभी भी कई लोग बड़े परदे पर देखने के लुत्फ नहीं उठा पाए हैं। ऐसे में अब उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने अब कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म को रिलीज करने के लिए जनवरी का महिना चुना है। कईयों को लग रहा है कि मेकर्स इस मूवी को इस दिसंबर के अंत तक भी ऑनलाइन स्ट्रीम करा सकते हैं। उम्मीद है कि ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस प्लेटफॉर्म की ओर से भी तक 'भूल भुलैया 3' को ऑनलाइन स्ट्रीम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

End of Feed