वेब सीरीज

BB OTT 3: अरमान मलिक-कर्तिका मालिक का बेडरूम वीडियो वायरल होने पर पहली पत्नी Payal Malik ने दी सफाई, कहा "फेक है...."

BB OTT 3 Armaan Malik-Kritika Malik Bedroom video: अभी हाल ही में बिग बॉस के घर से अरमान और कृतिका का एक अंतरंग वीडियो सामने आया था, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब इसी पर पहली पत्नी पायक मलिक ने अपना बयान जारी किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

BB OTT 3 Armaan Malik-Kritika Malik Bedroom video

BB OTT 3 Armaan Malik-Kritika Malik Bedroom video: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस समय बैक टु बैक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अनिल कपूर का यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में सबसे ज्यादा जिस कन्टेस्टन्ट ने सुर्खियां बटोरी है, वह है अरमान मलिक और उसकी दो बीवियाँ कृतिका मलिक-पायल मलिक। अभी हाल ही में बिग बॉस के घर से अरमान और कृतिका का एक अंतरंग वीडियो सामने आया था, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब इसी पर पहली पत्नी पायक मलिक ने अपना बयान जारी किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अरमान मलिक-कृतिका मलिक का अतरंग वीडियो सामने आया था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर सेक्स किया है। हालांकि यह अरमान की पहली पत्नी कृतिका ने इस पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि "यह क्लिप एडिटिड है।" कृतिका ने उन लोगों पर तंज कसा है जो कह रहे हैं कि अरमान-कर्तिका ने सेक्स किया है। पयाल ने आगे कहा "मैं हाथ जोड़ कर विनती करती हूँ ये मत करिए, वीडियो एडिटिड है।" मैं बिग बॉस के घर में रही हूँ और दावे के साथ कह सकते हैं कि यह फेक है। घर के अंदर रहे लोग तुरंत समझ जाएंगे की यह फर्जी है।"

इस बीच आपको बता दें कि खबर आ रही है कि पायल मलिक, अरमान से तलाक लेने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि "वह और जिल्लत नहीं सह सकती है।" वह अपने बच्चे के लिए अरमान को छोड़ कर जा रही है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article