Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस ओटीटी 3 में अभी बैक टु बैक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स भी फैंस को स्क्रीन से जोड़े रखने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। अब इस बीच हमने देखा था कि वीकेंड के वार पर बिग बॉस से एविक्ट हुई पायल अनिल कपूर के साथ स्टेज शेयर करती हैं और विशाल पांडे को लेकर खुश खुलासे करती हैं। जिसे सुन सभी घरवालों सहित पति अरमान मलिक और दूसरी बीवी कर्तिका मलिक शॉक हो जाते हैं। जिसके बाद घर में अरमान, विशाल से सवाल-जवाब करने जाते हैं और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। हालांकि खबर आ रही है कि थप्पड़ वाला नियम तोड़ने के बावजूद अरमान मलिक घर से बेघर नहीं होंगे। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।
Bigg Boss OTT 3
वीकेंड के वार पर अनिल कपूर, अरमान मलिक-विशाल पांडे के बीच हुई घटना को सभी घरवालों के सामने रखते हैं और उनसे पूछते हैं कि अगर उनके साथ ये हुआ होता टो उनके घर के मर्द कैसी प्रतिक्रिया देते। जिसके बाद नैजी को छोड़ कर सभी यह कहते हैं कि कोई भी अरमान की तरह ही रीएक्ट करेगा। इसके बाद अनिल कपूर फिर घरवालों से पूछते हैं कि क्या अरमान को घर से निकाल देना चाहिए या नहीं? तो सभी नहीं में जवाब देते हैं और अरमान मलिक घर से बेघर नहीं होते हैं लेकिन सजा के तौर पर उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया जाता है।
इस बीच आपको बता दें कि इस हफ्ते के लिए घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेटिड हैं। जिनमें दीपक चौरसिया, लव कटारिया, अरमान मलिक, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी नॉमिनेटिड हैं।
