Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Eviction: बिग bos ओटीटी 3 के ग्रैन्ड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। 2 अगस्त को होने वाले फिनाले के बाद सभी फैंस को अपना इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। अनिल कपूर के शो में बीते दिन हुए एविक्शन के बाद अब घर में कृतिका मलिक, सना मकबूल, साईं केतन राव, रणवीर शोरे, और नैजी बचे हुए हैं। इस बीच बीते दिन हुए एविक्शन के बाद घर से अरमान मलिक का पत्ता भी कट चुका है। सब इस पर यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Payal Malik News
अरमान मलिक के घर से बेघर होने के बाद पायल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पायल का कहना है कि "मुझे खुशी है कि अरमान जी बाहर आ गए हैं और आप लोग भी बहुत ज्यादा खुश होंगे घर में मिठाई बटवा रहे होंगे। पर मैं इसलिए खुश हूँ की इतना हेट मिलने के बाद उस इंसान को उस घर में रहना ही नहीं चाहिए था। सही हुआ वह निकल गए। अब तो आप लोगों को खुशी मिल गई हो गई होगी की वह शो से बाहर आ गए हैं। अब हेट फैलाना बंद कर दो, बहुत हेट दे चूकें हैं आप लोग।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रमियार 21 जून को हुआ था। इस बार शो को आगे हफ्तों के लिए नहीं बढ़ाया जा रहा है इसलिए 2 अगस्त को इसका फिनाले देखने को मिलेगा। देखना है कि इस बार कौन ट्रॉफी अपने नाम करके जाता है।
