वेब सीरीज

BB OTT 3 के से Armaan Malik के बाहर होने पर खुश हुई पहली पत्नी 'Payal Malik', कहा "अच्छा हुआ निकल गए

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अरमान मलिक ने अपनी दो बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ घर में प्रवेश किया था। हालांकि अब बीते दिन अरमान का पत्ता भी घर से कट गए है, जिस पर पायल ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

Image

Payal Malik News

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Eviction: बिग bos ओटीटी 3 के ग्रैन्ड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। 2 अगस्त को होने वाले फिनाले के बाद सभी फैंस को अपना इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। अनिल कपूर के शो में बीते दिन हुए एविक्शन के बाद अब घर में कृतिका मलिक, सना मकबूल, साईं केतन राव, रणवीर शोरे, और नैजी बचे हुए हैं। इस बीच बीते दिन हुए एविक्शन के बाद घर से अरमान मलिक का पत्ता भी कट चुका है। सब इस पर यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अरमान मलिक के घर से बेघर होने के बाद पायल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पायल का कहना है कि "मुझे खुशी है कि अरमान जी बाहर आ गए हैं और आप लोग भी बहुत ज्यादा खुश होंगे घर में मिठाई बटवा रहे होंगे। पर मैं इसलिए खुश हूँ की इतना हेट मिलने के बाद उस इंसान को उस घर में रहना ही नहीं चाहिए था। सही हुआ वह निकल गए। अब तो आप लोगों को खुशी मिल गई हो गई होगी की वह शो से बाहर आ गए हैं। अब हेट फैलाना बंद कर दो, बहुत हेट दे चूकें हैं आप लोग।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रमियार 21 जून को हुआ था। इस बार शो को आगे हफ्तों के लिए नहीं बढ़ाया जा रहा है इसलिए 2 अगस्त को इसका फिनाले देखने को मिलेगा। देखना है कि इस बार कौन ट्रॉफी अपने नाम करके जाता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article