Crime Thriller Web Series on OTT: ओटीटी की दुनिया में वेब सीरीज का राज है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक धांसू वेब सीरीज मौजूद है, जिन्हें देखने के बाद आप देखते ही रह जाएंगे। आज हम आपको धांसू क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं। जहां हर एपिसोड में एक नया ट्विस्ट, एक नया राज खुलता है और अंत तक आप स्क्रीन से नजरें न हटा पाओ। पाताल लोक (Paatal Lok) से शुरू होकर ब्रिंदा (Brinda) तक इन सीरीज का स्टोरी आपके दिमाग के साथ खेल जाएंगी। तो चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज का नाम शामिल है।
Image Source: IMDb
1. पाताल लोक (Paatal Lok) – अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
दिल्ली का एक सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल हाथी राम चौधरी (जयदीप अहलावत) एक पॉलिटिशियन पर हमले के केस को सॉल्व करने की कोशिश करता है, लेकिन केस खुलने के साथ ही वो खुद के अंदर के 'पाताल' यानी नर्क जैसी दुनिया में फंस जाता है। जहां क्राइम, करप्शन और पॉलिटिकल गेम्स सब मिक्स हो जाते हैं। 2020 में रिलीज हुई ये सीरीज नियो-नोयर स्टाइल में बनी है, जो समाज के निचले तबके की कड़वी सच्चाई दिखाती है। सीजन 2 जनवरी 2025 में आया, जहां हाथी राम का नया चैलेंज और भी डार्क है।
2. असुर (Asur) – जियो सिनेमा (JioCinema)
वाराणसी की बैकग्राउंड में एक सीरियल किलर 'असुर' (दैत्य) बनकर खून करता है, जो हिंदू माइथोलॉजी से इंस्पायर्ड है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल नायर (बारुन सोबती) और उनका मेंटर धनंजय राजपूत (अरशद वारसी) इस किलर को पकड़ने की रेस में लग जाते हैं, लेकिन किलर का मोटिव इतना ट्विस्टेड है कि अच्छाई-बुराई की लाइन धुंधली हो जाती है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।
3. दहाड़ (Dahaad) – अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
राजस्थान के छोटे शहर मांडावा में सब-इंस्पेक्टर अंजली भाटी (सोनाक्षी सिन्हा) को गायब लड़कियों का केस मिलता है, जो टॉयलेट्स में मिली लाशों से कनेक्ट हो जाता है। ये एक सीरियल किलर का चेज है लेकिन साथ ही समाज में औरतों पर होने वाले जुल्म, कास्ट और पॉलिटिकल प्रेशर को भी उजागर करता है। विजय वर्मा का किलर रोल वाला रोल देखने के बाद आप भी कांप जाएंगे।
4. अनदेखी (Undekhi) – सोनीलिव (SonyLIV)
मनाली में एक अमीर फैमिली के बेटे रिंकू (सूर्या शर्मा) शादी के दौरान एक डांसर को गुस्से में गोली मार देता है, लेकिन फैमिली पावर यूज करके केस को दबाने लगती है। DSP बरुण घोष (दिब्येंदु भट्टाचार्य) इस 'अनदेखे' क्राइम को सॉल्व करने की जंग लड़ता है, जहां क्लास डिफरेंस और जस्टिस सिस्टम की सड़ांध साफ दिखती है। 2020 में शुरू हुई ये सीरीज के 3 सीजन्स हो चुके हैं।
5. मानवत मर्डर्स (Manvat Murders) – सोनीलिव (SonyLIV)
1970s के महाराष्ट्र के मानवत गांव में 7 हत्याएं हो जाती हैं, जो ट्रेजर हंट और ह्यूमन सैक्रिफाइस से जुड़ी हैं। ये रियल लाइफ केस पर बेस्ड है। CID ऑफिसर रामकांत कुलकर्णी (आशुतोष गोवारीकर), जिन्हें 'इंडिया का शर्लॉक होम्स' कहते हैं, इस केस को सॉल्व करने आते हैं, लेकिन गांव के डार्क सीक्रेट्स उनका भी दिमाग घूमा देते हैं।
6. ब्रीथ (Breathe) – अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
मुंबई का एक फादर (र माधवन) अपने किडनी फेल बेटे के लिए ब्लैक मार्केट में किडनी ढूंढता है, लेकिन ये सर्च उसे क्राइम वर्ल्ड में घसीट ले जाती है। 2018 में शुरू हुई सीजन 1 के बाद सीजन 2 'इनटू द शैडोज' 2020 में आई, जहां अब एक न्यूरोसर्जन (अभिषेक बच्चन) का ट्विस्ट है। मेडिकल थ्रिलर मिक्स्ड विद फैमिली ड्रामा है।
7. कोहरा (Kohrra) – नेटफ्लिक्स (Netflix)
पंजाब के ग्रामीण इलाके में एक दूल्हे की शादी से पहले मर्डर हो जाता है और इंस्पेक्टर बलवीर सिंह (सुविंदर विक्की) इस केस को सॉल्व करते हुए फैमिली ऑनर, प्रॉपर्टी डिस्प्यूट्स और इमोशनल बॉन्ड्स को उघाड़ता है। बारुन सोबती का रोल भी कमाल का। 2023 वाली ये पंजाबी-हिंदी मिक्स सीरीज धुंधले खेतों में शूट हुई, जो पंजाबी साइकी को डीपली एक्सप्लोर करती है।
8. दुरंगा (Duranga) – जी5 (ZEE5)
सीरियल किलर के बेटे अभिषेक बनर्जी (गुलशन देवय्या) अपनी आईडेंटिटी छिपाकर एक पुलिसवाली (द्रष्टि धमी) से शादी कर लेता है, लेकिन पुराना केस फिर से खुल जाता है। 2022 में सीजन 1 के बाद 2023 में सीजन 2 आया। ये सीरीज साइकोलॉजिकल टेंशन से भरपूर।
9. 1000 बेबीज (1000 Babies) – डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)
केरल में एक नर्स (नीना गुप्ता) ने हजारों बच्चों को स्वैप किया और अब एक एक्ट्रेस की मौत से पुराना राज खुलता है। CI अजी कुरियन (रहमान) इन्वेस्टिगेट करता है, जबकि किलर बिबिन (सिराजुद्दीन नाजिर) रिवेंज लेने निकल पड़ता है। ये साइकोलॉजिकल और सोशल कमेंट्री से पैक्ड सीरीज है।
10. ब्रिंदा (Brinda) – सोनीलिव (SonyLIV)
नई SI ब्रिंदा (त्रिशा कृष्णन) एक सुसाइड केस को मर्डर प्रूव करती है, जो एक बड़े किलिंग स्प्री का हिस्सा निकलता है। उसके बचपन के ट्रॉमा और फैमिली कनेक्शन केस से जुड़ जाते हैं, जहां रिलिजन, बिलीफ्स और जस्टिस की जंग छिड़ जाती है। इस सीरीज ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था।
लिस्ट में मौजूद इन सीरीज देखकर लगेगा जैसे आप खुद ही क्राइम सीन पर हो। कमेंट्स में बताओ आपने लिस्ट में मौजूद सीरीज में से कौन-कौन सी देखी और आपका रिव्यू क्या है।
