Aashram Season 3 Part 2 Release Date: बॉबी देओल और अदिति पोहनकर जल्द ही सीजन 3 के पार्ट 2 के साथ लौटने वाले हैं। फैंस इस पार्ट का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस क्राइम ड्रामा सीरीज में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अदिति पोहनकर यानी पम्मी बाबा निराला से बदला लेने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में नजर आया था कि पम्मी बदला लेने के लिए बाबा निराला से शादी कर लेगी। आइए जानते हैं कि दर्शाक कब और कहां इस सीजन के पार्ट 2 को देख सकते हैं।
आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 आखिरकार 27 फरवरी को अमेजन एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। एमएक्स प्लेयर पर आप इसे फ्री में देख पाएंगे, लेकिन रोमांच के बीच-बीच में आपको विज्ञापन भी देखने को मिलेगा। हाल ही में इस सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इस 2 मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में कुछ सीन्स ऐसे भी हैं जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बाबा पम्मी को पाने के लिए तड़प रहे हैं, वहीं पम्मी भी अपना बदला लेने के लिए बाबा के करीब जा रही है। ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि पम्मी बाबा निराला के साथ-साथ भोपा स्वामी को भी अपने जाल में फंसा रही है। अब देखना होगा कि बाबा निराला और भोपा के बीच दूरी आ जाएगी या समय रहते बाबा पम्मी का खेल समझ जाएंगे।
यहां देखें बिल्कुल फ्री
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेलर पोस्ट कर स्ट्रीमिंग डेट बताई थी। अमेजन एमएक्स प्लेयर ने लिखा, ‘आपके सब्र का लड्डू आ रहा है 27 फरवरी को। ये सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी और वो भी बिल्कुल फ्री।’
