Bigg Boss OTT 3 फेम Armaan Malik और दोनों पत्नियों की जान को है खतरा? उठाई आर्म्स लाइसेंस की मांग

Armaan Malik Demand Arms License: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अरमान मलिक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अरमान ने सोशल मीडिया पर आर्म्स लाइसेंस की मांग उठाई है ये कहते हुए कि उनके परिवार की जान को खतरा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Armaan Malik Demand Arms License: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा लोगों के निशाने पर रहते हैं। अरमान की दो बीवियां है एक का नाम पायल तो दूसरी का कृतिका। तीनों को लोग जली कटी सुनाने का कभी मौका नहीं छोड़ते। अरमान और उनका परिवार अपने वलॉग्स के लिए काफी मशहूर है। यूट्यूबर अपनी दोनों पत्नियों संग 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में भी नजर आ चुके हैं। इस बीच अरमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हे और परिवार की जान को खतरा है। ऐसे में यूट्यूबर ने पुलिस से आर्म्स लाइसेंस की भी मांग उठाई।

Armaan Malik Demand Arms License:

अरमान मलिक (Armaan Malik) पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखते हैं 'पिछले कुछ समय से मुझे लगातार धमकियां मिल रही है जैसे जान से मारने, परिवार को नुकसान पहुंचाने और हर उस चीज़ को छीन लेने की जो मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है। इन धमकियों के बावजूद मैंने कानून में भरोसा बनाए रखा। मैंने शिकायतें दर्ज करवाईं, लेटेर भेजे, मदद मांगी वो हर जरूरी कानूनी कदम उठाया जो करने चाहिए। हालांकि अब भी खतरा मेरे और परिवार पर बना हुआ है। सेफ़्टी के लिए मैं आर्म्स लाइसेंस भी मांग लेकिन वो भी रिजेक्ट कर दिया गया बस हर बार ये कहते हुए कि मेरे उपर कोई केस चल रहा है। जबकि वो मामला पूरी तरीके से झूठ है और अब भी कोर्ट में केस जारी है।'

End of Feed