Apoorva Mukhija Reveals She Cried Alot After India's Got Latent Controversy: सोशल मीडिया पर्सनालिटी और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। यूं तो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद से ही अपूर्वा मखीजा सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। वहीं बीती रात उन्हें पैपराजियों द्वारा स्पॉट किया गया, जहां अपूर्वा मखीजा ने कैमरे के सामने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद वह खूब रोई थीं। अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं जब एक पैपराजी ने उनसे पूछा कि आपको क्या लगता है कि आपसे गलती हुई थी? इसपर भी अपूर्वा मखीजा ने करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: काले जादू के चक्कर में IGL विवाद में फंसीं Apoorva Mukhija, पहला वीडियो शेयर कर किया चौंकाने वाला खुलासा
अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) से पैपराजी ने सवाल किया था कि वह फैंस को क्या संदेश दे सकती हैं कि वे बुरे वक्त में भी खुद को संभाल सकें। इस बात पर अपूर्वा मखीजा ने कहा, "यार मैं तो बहुत ज्यादा रोई थी। मैं सबको यही सलाह दूंगी कि थोड़ा-थोड़ा रो लो। आपके पास बस अच्छे दोस्त हों, अच्छे लोग हों तो सब कुछ ठीक हो जाता है।" पैपराजियों संग अपूर्वा की बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। एक पैपराजी ने उनसे पूछा, "आपको महसूस हुई कि नहीं गलती कि आपने किया था।" इसपर अपूर्वा मखीजा ने जबरदस्त एक्सप्रेशन दिया।
अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) ने पैपराजी का जवाब देते हुए कहा, "कैसे-कैसे सवाल! सच तो मैं कह नहीं सकती। खैर मुझसे गलती हुई, मुझे माफ कीजिए।" बता दें कि विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने जो वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया था, उसपर 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस खास उपलब्धि पर अपूर्वा मखीजा ने अपनी मां का आभार जताया।
